{"_id":"6709a862dbb85d71080d1b54","slug":"72-check-in-counters-1450-car-parking-20-flights-can-be-parked-simultaneously-varanasi-news-c-20-vns1056-756769-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 72 चेक-इन काउंटर, 1450 कार पार्किंग, एक साथ खड़ी हो सकेंगी 20 फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 72 चेक-इन काउंटर, 1450 कार पार्किंग, एक साथ खड़ी हो सकेंगी 20 फ्लाइट
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री करेंगे न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियाेजना का शिलान्यास करेंगे। पहले चरण में 100 करोड़ की लागत से 7500 वर्ग मीटर में बनने वाली न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास होगा। 2870 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का एरिया और सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही रनवे का विस्तार किया जाएगा।
विस्तारीकरण के तहत बाबतपुर एयरपोर्ट पर 1450 कार पार्किंग की क्षमता होगी। 72 चेक-इन काउंटर बनेंगे। आठ कन्वेयर बेल्ट, पांच एक्स बीआईएस मशीनें, कोड सी (ए-321) प्रकार के विमानों के लिए 20 अतिरिक्त पार्किंग-वे का भी निर्माण होगा। अत्याधुनिक तरीके से बनने वाले नए एयरपोर्ट का रूप भी आकर्षक होगा। पोर्टिको में जगह-जगह गोल्डन कलर में वेद मंत्र लिखे हुए दिखेंगे। पूरे परिसर में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।
इंटिग्रेटेड टर्मिनल में गंगा घाट, मंदिर और सारनाथ के प्रतीक भी नजर आएंगे। रनवे को बढ़ाने के साथ ही 20 विमानों की पार्किंग के लिए एप्रन भी काफी आकर्षक बनाया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार रनवे विस्तारीकरण के तहत वाराणसी-सुल्तानपुर एनएच-56 हाइवे तीन किलोमीटर लंबी टनल से होकर गुजरेगा। ऊपर विमान उतरेंगे और नीचे से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। अंडरग्राउंड टैक्सी ट्रैक निर्माण की भी योजना है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 300 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई है। 2025 तक सभी काम पूरे होंगे। एयरपोर्ट पर रोजाना 9 से 10 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। 36 उड़ानें रोजाना हैं।