फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भदोही: 3 मंच से नहीं लिया प्रत्याशी का नाम-AZAMGARH

भदोही: 3 मंच से नहीं लिया प्रत्याशी का नाम-AZAMGARH

Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भदोही: 3 मंच से नहीं लिया प्रत्याशी का नाम-AZAMGARH
ज्ञानपुर। भाजपा के जिन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भदोही पहुंचे थे, मंच से उनका एक बार नाम तक नहीं लिया। अलबत्ता यह जरूर कहा कि आप का एक-एक वोट सीधे मेरे खाते में जाएगा। सभा के बाद प्रत्याशियों का नाम न लेने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अलमऊ की जनसभा के जरिए भदोही के साथ-साथ फूलपुर सीट को भी साधने का प्रयास किया। मंच पर भदोही प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद के अलावा फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी केशरी पटेल भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान दोनों प्रत्याशियों को मंच पर खड़ा कराया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन के बाद दोनों प्रत्याशी बैठ गए। इस दौरान पूरी जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद और उनके भाषण पर केंद्रित रही। मोदी ने भदोही के साथ फूलपुर लोकसभा क्षेत्रों का नाम लेते हुए पूर्वांचल भर में भाजपा को जिताने का आह्वान किया, लेकिन मंच पर मौजूद दोनों प्रत्याशियों का नाम नहीं लिया। इसके पीछे मोदी और भाजपा हाईकमान की रणनीतिक मंशा चाहे जो रही हो, लेकिन सभा के बाद स्थानीय स्तर पर इस मसले के सियासी निहितार्थ खोजे जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed