{"_id":"5c78491dbdec227386332e95","slug":"71551386909-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग के लोगों का होगा सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग के लोगों का होगा सर्वांगीण विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य चुने जाने से काशीवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है। वहीं, इसे लेकर कौशलेंद्र भी खासे उत्साहित हैं और उनका कहना है कि देश भर के पिछड़े समाज के उत्थान के लिए आयोग पूरे दमखम से काम करेगा।
कौशलेंद्र पटेल ने गुरुवार की रात ‘अमर उजाला’ से कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को सांविधानिक दर्जा मिला है। देश भर के पिछड़ों के हितों की रक्षा करना आयोग का प्रमुख उद्देश्य है। कहा कि अब तक गरीबों, शोषितों और पिछड़ों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई सशक्त संस्था इस देश में नहीं बनी थी। इस वजह से देश के आजाद होने के इतने वर्षों के बाद भी पिछड़ा वर्ग के लोगों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाया था। पिछड़ा वर्ग आयोग अब ऐसे लोगों के उत्थान के साथ ही उन्हें शिक्षित करने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर सुविधा संपन्न बनाएगा। बता दें कि कौशलेंद्र पूर्व में वाराणसी रहे। इसके बाद 2018 में फूलपुर संसदीय सीट से उपचुनाव लड़े लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।