{"_id":"5c6c6bacbdec227376728859","slug":"71550609324-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बांधा रुमाल फिर किए संत शिरोमणि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बांधा रुमाल फिर किए संत शिरोमणि के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। उन्होंने पहले सिर पर रुमाल बांधा और संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नीचे बैठकर संत शिरोमणि को याद किया। उनके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर शीश नवाया। इसके बाद मंदिर के सेवादारों से चर्चा की। बाहर निकलकर प्रधानमंत्री ने लाइन में खड़े श्रद्धालुओं से हाथ मिलाया। करीब 15 मिनट बाद प्रधानमंत्री वहां से निकले। 10:50 बजे मंच पर पहुंचे और लगभग 50 मिनट तक शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहे। 11:40 बजे प्रधानमंत्री का काफिला मुख्य पंडाल से रवाना हुआ।
पीएम को देखने के लिए भक्तों का रेला मंदिर के बाहर उमड़ पड़ा। कोई छत से तो कोई खिड़की से और जो दूर का था वह गलियों में बांधी गई बल्लियों के पार से प्रधानमंत्री को देखने के लिए खड़ा रहा। जब प्रधानमंत्री दर्शन करके बाहर निकले तो उन्होंने जनता का अभिवादन हाथ जोड़ कर किया। इस दौरान भीड़ को संभालने में पुलिस को पसीने छूटने लगे।