फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नेतृत्व क्षमता पर ऑनलाइन संवाद के गवाह बनेंगे छात्र

नेतृत्व क्षमता पर ऑनलाइन संवाद के गवाह बनेंगे छात्र

Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
नेतृत्व क्षमता पर ऑनलाइन संवाद के गवाह बनेंगे छात्र
वाराणसी। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ऑनलाइन संवाद शुरू किया जा रहा है। एमएचआरडी के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तहत विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता से जुड़े बिंदुओं की जानकारी देने के साथ ही आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली में 21 फरवरी की सुबह 11:30 बजे होने वाले संवाद की पहली कड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल छात्र-छात्राओं के 10 चुनिंदा सवालों पर काउंसिल के चीफ इनोवेशन अफसर अभय रेरा से चर्चा करेंगे। विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को इनोवेशन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एमएचआरडी की ओर से विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल का गठन किया गया है। इसमें संकायवार एक-एक छात्रों को रखा गया है। काउंसिल की ओर से विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र-छात्राओं से सवाल मांगे गए हैं। बीएचयू से 50 छात्र-छात्राओं ने भी सवाल भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में काउंसिल के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि 21 फरवरी को दिल्ली के आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन में होने वाले संवाद के संकायवार प्रसारण की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed