फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू सुपर स्पेशिलिटी काम्पलेक्स में ओपीडी सेवा आज से

बीएचयू सुपर स्पेशिलिटी काम्पलेक्स में ओपीडी सेवा आज से

Mon, 11 Feb 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू सुपर स्पेशिलिटी काम्पलेक्स में ओपीडी सेवा आज से
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के शताब्दी सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स में ओपीडी सेवा की शुरूआत सोमवार से हो रही है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाली ओपीडी में आठ विभागों के मरीज देखे जाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके इसके लिए अस्पताल परिसर में जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग के पास बन रहे 430 बेड वाले सेंटर में ओपीडी के साथ ही जांच, ऑपरेशन सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। मरीजों को ओपीडी सहित अन्य जरूरी फीस के लिए काउंटर और ऑपरेशन थिएटर, हर मंजिल पर छह-छह बेड का आईसीयू भी बनाया जा रहा है,जिससे कि आईसीयू की जरूरत पर मरीजों को बाहर न जाना पड़े। ओपीडी शुरू होने से पहले रविवार को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा की मौजूदगी में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन कर ओपीडी की तैयारियों का जायजा लिया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली ओपीडी में रेफर मरीज देखे जाएंगे। इसके लिए दोपहर दो बजे तक पंजीकरण भी कराया जा सकेगा। बताया कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने की तैयारी भी लगभग अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

00000000
इन विभागों की चलेगी ओपीडी
न्यूरोलॉजी विभाग, न्यूरो सर्जरी विभाग, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक, इंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed