फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्टाफ नर्स का शव हॉस्टल की छत पर मिला

स्टाफ नर्स का शव हॉस्टल की छत पर मिला

Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स का शव हॉस्टल की छत पर मिला
राजातालाब। रोहनिया थाना अंतर्गत भदवर स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्टाफ नर्स पूजा राय (24) मंगलवार को हॉस्टल की छत पर मृत पड़ी मिली। पूजा के समीप ही बेहोशी का इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूजा के कमरे से मिली डायरी में काफी शायरी लिखी मिली और वह सोमवार की रात अपने परिवार के व्हाट्स ऐप ग्रुप से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

गोरखपुर के बड़हलगंज थाना के विशुनपुरवा की रहने वाली पूजा राय की परवरिश उसके पिता दिनेश राय की मौत के बाद आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित ननिहाल में हुई। बीते एक साल से वह भदवर स्थित मेडिकल कॉलेज में काम कर रही थी और यहीं हॉस्टल में रहती थी। रूम पार्टनर के अनुसार सोमवार की रात लगभग एक बजे उसकी नींद खुली तो पूजा अपने बिस्तर पर नहीं थी। इस पर रूम पार्टनर ने सोचा कि पूजा ड्यूटी करने गई होगी। मंगलवार की सुबह हॉस्टल की छत पर एक युवती टहलने गई तो उसे पूजा मृत पड़ी मिली। पुलिस की सूचना पर पूजा का ममेरा भाई सचिन और मां नीता देवी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पड़ताल कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed