{"_id":"5c2144c5bdec22569e1132da","slug":"71545684165-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी छात्र-छात्राओं के दांतों में सड़न की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीसदी छात्र-छात्राओं के दांतों में सड़न की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमर उजाला और 13 आयुर्वेदिक तत्वों से भरपूर डाबर रेड पेस्ट के तत्वावधान में सोमवार को दो विद्यालयों में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने 800 छात्र-छात्राओं के दांतों को देखा। इसमें 90 फीसदी बच्चों के दांतों में सड़न की शिकायत मिली। जिन्हें उचित देखरेख करने की सलाह देते हुए अभिभावक के साथ दंत चिकित्सक के पास जाने को कहा गया। इस दौरान बच्चों को फ्री में डाबर रेड पेस्ट भी वितरित किया गया।
प्रदेश के 45 जनपदों के 1100 स्कूलों में शिविर आयोजित करने के बाद सुबह सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर में शिविर का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डॉ. कुनाल यादव, डॉ. प्रियांशु सिंह, डॉ. अनुरोध मिश्रा ने एक-एक कर कक्षा तीन से लेकर आठ तक के 600 छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। जिन्हें स्कूल के 90 फीसदी बच्चों के दांत में सड़न की शिकायत मिली। उन्होंने दांत से जुड़ी बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। साथ ही कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ओरल हाइजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है, क्योंकि आजकल की बदली संस्कृति में कैविटी जैसी समस्याएं होना आम है। ऐसे में 13 प्रकार के आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना डाबर रेड पेस्ट काफी कारगर साबित हो रहा है। इसमें लौंग, पुदीना, तोमर बीज व सुंधी जैसे तत्वों के साथ डाबर रेड पेस्ट ओरल हाइजीन को बनाए रखने के साथ-साथ मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ्य रखता है। अंत में स्कूल की निदेशिका रचना श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य वंदना चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसी तरह एमपी मेमोरियल स्कूल कंदवा चितईपुर में भी शिविर का आयोजन किया गया। जहां चिकित्सकों ने 300 छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण किया। साथ ही उन्हें सलाह देते हुए मुफ्त में डाबर रेड पेस्ट वितरित किया। यहां प्रधानाचार्य नंद गोपाल चौधरी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।