{"_id":"5c1aa938bdec22569f266f2a","slug":"71545251128-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर कल वाराणसी आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर कल वाराणसी आएंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस भी शामिल होंगे।
10 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद से वाराणसी पहुंचेंगे और स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत सारनाथ के विकास के संबंध में बैठक करेंगे। इस दौरान कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके बाद संत कबीर मार्ग स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 11 जनवरी को सुबह मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों के लिए निरीक्षण के लिए ऐढ़ें स्थित टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ालालपुर स्टेडियम का दौरा करेंगे। इसके बाद हस्तकला संकुल में समीक्षा बैठक भी करेंगे। दोपहर में वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।