{"_id":"5c004f16bdec2241ab338e01","slug":"71543524118-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से वंचित विधि छात्रों का हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से वंचित विधि छात्रों का हंगामा, नारेबाजी
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परीक्षा से वंचित विधि संकाय के करीब दर्जन भर छात्रों ने आधी रात को छात्रावास में जमक र हंगामा मचाया। सूचना पाकर छात्रावास के वार्डन, चीफ प्रॉक्टर के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। सब ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे छात्र परीक्षा दिलाए जाने और वार्डन को हटाने की मांग पर अड़े रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। इसमें विधि संकाय के ऐसे छात्रों जिनकी उपस्थिति मानक से कम है, उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। शनिवार को भी छात्रों ने सिंह द्वार पर धरना दिया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को 26-27 नवंबर की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद भी जब कोई फैसला नहीं हुआ तो 27 नवंबर को फिर केंद्रीय कार्यालय पर धरना देकर परीक्षा दिलाए जाने की मांग की। सूत्रों की माने तो ऐसे छात्र जिनकी उपस्थिति कम थी और परीक्षा नहीं दे सके, वे यह चाहते थे कि संकाय के अन्य छात्र भी परीक्षा देने न जाए। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात करीब बारह बजे भगवान दास छात्रावास का चैनल गेट बंद कर अंदर हंगामा करने लगे। इस दौरान संकाय प्रमुख, चीफ प्रॉक्टर, छात्रावास के वार्डन पहुंचे लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए।