{"_id":"5bd6213abdec2269424c086a","slug":"71540759866-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतीरथ में एक मकान से जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतीरथ में एक मकान से जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जुआ के अवैध खेल पर कार्रवाई करने में थानों के स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। नतीजतन, अब आमजन सीधे एसएसपी को कॉल कर सूचना दे रहे हैं। रविवार को ऐसी ही एक सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने हरतीरथ स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए लोगों के पास से 43 हजार रुपया और 12 मोबाइल बरामद किया गया। छापेमारी की सूचना पाकर कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि हरतीरथ स्थित एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया। साथ ही सहयोग के लिए कोतवाली थाने की पुलिस भी लगाई गई। छापेमारी के दौरान 11 लोगों को नगदी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।