फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी-गुवाहाटी के बीच शुरू हुई विमान सेवा

वाराणसी-गुवाहाटी के बीच शुरू हुई विमान सेवा

Mon, 29 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-गुवाहाटी के बीच शुरू हुई विमान सेवा
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को गुवाहाटी के लिए विमान सेवा शुरू की। इसी के साथ काशी पूर्वोत्तर के राज्यों जुड़ गया। गुवाहाटी के विमान का अप्रूवल नागर विमानन निदेशालय से काफी पहले मिल गया था। इसकी शुरुआत होने का सीधा फायदा सैलानियों को मिलेगा। इंडिगो का विमान गुवाहाटी से उड़कर अपने निर्धारित समय 10:45 बजे से 25 मिनट पहले ही 10:20 पर ही वाराणसी के हवाईअड्डे पर लैंड हुआ। रनवे से एप्रन की ओर आने के दौरान विमान को वाटर कैनन सेल्यूट देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विमान को वाराणसी से गुवाहाटी रवाना करने के पूर्व कमिश्नर दीपक अग्रवाल तथा एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से केक काटकर विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद कमिश्नर ने यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया तथा बाद में विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विमान 11:15 बजे उड़ान भर सका। विमान में कुल 69 यात्री गुवाहाटी से वाराणसी आए और 109 यात्री वाराणसी से गुवाहाटी गए। इस विमान सेवा को लेकर एयरलाइंस को काफी उम्मीदें है क्योंकि पूर्वोत्तर के राज्यों में कई पर्यटन स्थल हैं। वाराणसी से बड़ी संख्या में पर्यटक आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed