{"_id":"5b37eedc4f1c1b12658b4739","slug":"71530392284-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग रेंज से निकली गोली, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग रेंज से निकली गोली, महिला घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार की दोपहर 39जीटीसी के फायरिंग रेंज से निकली गोली से 45 वर्षीय महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की आशा देवी पत्नी शोभनाथ राम अपने घर के बाहर बच्चे को लेकर बैठी थी। दोपहर लगभग 3:30 बजे शाम को फायरिंग रेंज से निकली गोली आकर महिला को लग गई। वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। घायल महिला को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। महिला के बाएं पैर के ऊपरी हिस्से में लगी है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर फायरिंग रेंज से गोलियां निकल कर भवानीपुर पिसौर गांव में आ जाती हैं। इससे अब तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।