फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में सेंध

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में सेंध

Mon, 11 Jun 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में सेंध
मिर्जामुराद (वाराणसी)/ मिर्जापुर। मिर्जापुर से सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में रविवार की रात बड़ी चूक हुई। बगैर नंबर की फोर्ड कार सवार तीन युवकों ने केंद्रीय मंत्री की फ्लीट में मिर्जापुर की चील्ह पुलिस चौकी से औराई तक बार-बार घुसने की कोशिश की। स्कॉर्ट वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों और पीआरओ ने कार सवार तीनों को ऐसा करने से मना किया तो सभी बदसलूकी पर उतर आए। मामले को गंभीर होता देख केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मिर्जामुराद में पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेडिंग कर कार रोकी और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तीनों भदोही निवासी बीएएमएस के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन

वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया को नई दिल्ली जाने के लिए रविवार की रात बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ना था। उनके सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चील्ह पुलिस चौकी के समीप से कार सवार तीन युवक केंद्रीय मंत्री की फ्लीट के पीछे लग गए। कभी वो आगे जा रहे थे तो कभी बगल में कार लेकर चलने लग जा रहे थे। स्कॉर्ट वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों और मंत्री के पीआरओ ने मना किया लेकिन तीनों मानने को तैयार नहीं थे। उल्टे, गालीगलौज और हाथ से मारने का इशारा कर रहे थे। तीनों की बदसलूकी बढ़ते देख मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। रामकुमार ने बताया कि जिस वाहन में मंत्री मौजूद थीं उसके पीछे लगा स्कॉर्ट वाहन खटारा किस्म का था। इस वजह से वो काफी पीछे रह गया और बगैर नंबर की कार सवार लोग केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा बने। इस संबंध में एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए सीओ बड़ागांव को मौके पर भेजा गया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed