{"_id":"5b0affc24f1c1bf36e8b4db4","slug":"71527447490-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिजली रात भर तड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिजली रात भर तड़पे
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सिविल लाइन पावर हाउस की ट्राली बर्स्ट हो जाने से शनिवार की रात सात फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत में जुट गए लेकिन भोर में सफलता मिली। इससे रात 10.45 बजे सुबह 4:30 बजे तक आधे शहर के अलावा करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही। भीषण कर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों को आंखों में रात काटनी पड़ी।
सिविल लाइन पावर हाउस में टाउन, इंदिरा मिल, कुशियरां, हरिरामपुर, ममहर, देवनाथपुर व औद्योगिक समेत सात फीडर है लेकिन मांग अत्यधिक होने के कारण सभी फीडरों पर भार बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि आएदिन लोकल फाल्ट होते रहते हैं। इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की रात ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन परिचालक रमाशंकर पटेल ने बताया कि 10.45 बजे से रोस्टिंग चालू थी। 12.15 बजे आपूर्ति शुरू करते ही तेज आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। पता चला कि ट्राली बर्स्ट कर गई है। इसके बाद कर्मचारियों को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। भोर में 4.30 बजे फाल्ट दुरुस्त होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच करीब सात घंटे तक काजीपुर, निजामपुर, कुशियरा, हरिरामपुर, बाजार सरदार खां, जलालपुर और पकरी समेत करीब आधे शहर की बिजली गुल रही। यही नहीं, महमरपुर और देवनाथपुर फीडर से जुडे़ करीब पचास गांवों में भी आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में रात भर बिजली कटौती से लोग बिलबिलाते रहे।