फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें कार्यकर्ता

चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें कार्यकर्ता

Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें कार्यकर्ता
ज्ञानपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति की हिमायती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया। पहली कैबिनेट की बैठक में ऋणमाफी की घोषणा हुई, जिसमें सूबे के 86 लाख किसान लाभान्वित हुए। उज्ज्वला योजना से आठ करोड़ महिलाओं को धुएं से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण जहां तेजी से हो रहा है तो बिजली गांव से लेकर नगर तक 18 से 22 घंटे मुहैया कराई जा रही है। भाजपा ने वीआईपी कल्चर को ही खत्म कर दिया। निकाय से लेकर प्रदेश और केंद्र तक में हमारी सरकार है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसके पहले प्रदेश उपाध्यक्ष को बुके भेंट कर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने आभार जताया। इस मौके पर राकेश दूबे, घनश्याम मिश्र, महेंद्र बिंद, विनय पांडेय, अरविंद शुक्ल, राजीव पाठक, दीपक, प्रभात श्रीवास्तव, नंदलाल मौर्य, मदन बिंद, प्रेमशंकर त्रिपाठी, सर्वेश कुमार पाल, लालता सोनकर, रत्नाकर पाठक, चंदन, पंकज, राजा, उमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed