{"_id":"5acd13874f1c1b863d8b4781","slug":"71523389319-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद दलित का मड़हा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद दलित का मड़हा फूंका
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव में सोमवार की शाम कुछ लोगों ने एक दलित से मारपीट की और उसका रिहायशी मड़हा फूंक दिया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। मारपीट में घायल किशोरी समेत तीन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सरई मिश्रानी गांव में शिवसरन चमार की सवा बीघे जमीन और आबादी में घर है। उसे सरकारी आवास मिला हुआ है। वह अपने खेत में आवास बना रहा था, जिसे गांव के कुछ लोगों ने रोक दिया। फिर वह अपने कब्जे वाली आबादी में आवास निर्माण करा था। आरोप है कि उसे भी रोक दिया गया। उसका आरोप है कि मेरी जमीन में विपक्षियों ने अपना घर बनाने के लिए सोमवार की शाम ईंट गिरा दी। विरोध करने पर पुत्र विनोद चमार, विनोद की 17 वर्षीय पुत्री और प्रमोद कुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद मेरे रिहायशी मड़हे को फूंक दिया गया। कहा कि मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान और नकदी जल गया। मड़हा जल जाने से शिवसरन का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनोें पक्षों से एक-एक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।