{"_id":"5aa2f47b4f1c1b27088b4568","slug":"71520628859-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली किस्त मिलने के बाद अफसरों के चक्कर लगा रहे लाभार्थी00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली किस्त मिलने के बाद अफसरों के चक्कर लगा रहे लाभार्थी00
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थी पहली किस्त मिलने के बाद वह अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। पहली किस्त में पचास हजार रुपये मिले थे जिससे किसी तरह नींव डालने काम ही पूरा हो पाया है। आगे काम कराने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है। अगली किस्त के रूप में उन्हें डेढ़ लाख रुपये मिलने हैं लेकिन वो अभी नहीं मिल पा रहे हैं। दरअसल जितना काम हो गया है उसकी जीपीएस के जरिए आनलाइन सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद ही अगली किस्त जारी होगी। वहीं अपने मकान के निर्माण में मजदूरी करने वालों को मनरेगा से मजदूरी का भुगतान कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में कुल करीब 77 हजार लोगों ने आवेदन किए थे। जांच के बाद इसमें से 8262 लोगों के आवेदन सही पाए गए जो स्वीकृत किया गया। ये ऐसे लाग थे जिनके पास जमीन तो थी लेकिन उनके पास पक्का मकान नहीं था। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इन्हें तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये मिलने हैं। इसमें पिछले पांच महीने में 1454 लोगों को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये जारी किए गए हैं। डूडा के परियोजना निदेशक केएस परिहार का कहना है कि जैसे-जैसे कागजात की जांच का काम पूरा होना है, उसी हिसाब से पैसे जारी किए जा रहे हैं। लाभार्थियों को जल्द ही अगली किस्त जारी कर दी जाएगी।