फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केवल 27.17 प्रतिशत अंकों पर सीडीएस पास

केवल 27.17 प्रतिशत अंकों पर सीडीएस पास

Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
केवल 27.17 प्रतिशत अंकों पर सीडीएस पास
देहरादून। सेना को अफसर देने वाले प्रशिक्षण अकादमियों में केवल 27.17 प्रतिशत अंकों पर भी एंट्री मिल गई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2017 में हुई कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) प्रथम परीक्षा के अंतिम अंक जारी किए हैं। इसके तहत आईएमए देहरादून, आईएनए, आईएएफ और ओटीए में भर्ती की अंतिम सूची जारी हुई है। इस सूची में लिखित परीक्षा और एसएसबी के अंक भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए देहरादून में कुल 124 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले निपूर्ण दत्ता ने 600 में से 313 अंक (लिखित परीक्षा में 152, एसएसबी में 161) यानी 52.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आईएमए दून में अंतिम चयन साकेत कुमार सकलानी का हुआ है। सकलानी ने सीडीएस परीक्षा में 249 अंक (लिखित परीक्षा में 122, एसएसबी में 127) यानी 41.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

नौ सेना अकादमी (आईएनए) में 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले देवव्रत सिंह ने सीडीएस में 299 अंक (लिखित परीक्षा में 164, एसएसबी में 135) हासिल किए हैं। नौ सेना में चयनित होने वाले अंतिम अभ्यर्थी प्रवेश सिंह सोलंकी ने परीक्षा में 241(लिखित परीक्षा में 118, एसएसबी में 123) यानी 40.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना अकादमी (आईएएफ) के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यहां अंतिम चयनित होने वाले उम्मीदवार सॉबिन एनके ने परीक्षा में 268 (लिखित परीक्षा में 144, एसएसबी में 124) अंक यानी 44.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पुरुषों के लिए 181 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें से अंतिम स्थान पर रहने वाले कनिष्क शुक्ला ने सीडीएस परीक्षा में कुल 163 (लिखित परीक्षा में 82, एसएसबी में 81) यानी 27.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में महिलाओं के लिए 51 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें अंतिम स्थान पर रहने वाली वी. शिवानी विनोद ने परीक्षा में 164 (लिखित परीक्षा में 82, एसएसबी में 82) यानी 27.34 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। परीक्षा के विशेषज्ञ संजय कुमार का कहना है कि दरअसल, सीडीएस परीक्षा की कठिनता का स्तर ही इसकी कटऑफ नीचे जाने की मुख्य वजह है। गत वर्षों से तुलना करें तो अपेक्षाकृत वर्ष 2017 में मुश्किल प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed