{"_id":"5a7382524f1c1bcb268b7971","slug":"71517519442-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-जर्दा कारोबारी के यहां कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-जर्दा कारोबारी के यहां कार्रवाई
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के प्रमुख होटल एवं जर्दा कारोबारी जगत चौरसिया के दर्जन भर से अधिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर आयकर विभाग की बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई छापेमारी गुरुवार की देर रात तक जारी रही। रात नौ बजे तक 36 घंटे से अधिक चली कार्रवाई के बावजूद कर चोरी का स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ पाया। विभागीय अधिकारियों ने करोड़ों की कर चोरी की आशंका में महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त की है। उन सबकी छानबीन की जा रही है। कारोबारी से पूछताछ में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कर चोरी का स्पष्ट आंकड़ा सामने आ पाएगा। बुधवार की सुबह दिल्ली मुख्यालय से आईं 40 से अधिक अफसरों की टीम ने कारोबारी के विभिन्न प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दो होटलों और आवास पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की थी। स्थानीय विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंची दिल्ली के अफसरों की टीमें गुरुवार को भी छापेमारी में जुटी रहीं। रात नौ बजे तक कार्रवाई को 36 घंटे से अधिक होने के बावजूद छानबीन का काम पूरा नहीं हो पाया था। कब्जे में लिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, शेयर, खाताबही, कंप्यूटर हार्डडिस्क आदि को खंगालने में टीमें जगी हुई थीं। इस बीच, अधिकारियों ने कारोबारी और उसके कुछ करीबियों से पूछताछ भी की। कैंटोनमेंट स्थित मेरिडियन और मदीन होटल, नाटी इमली स्थित आवास के अलावा कारोबारी के सीए के चौक स्थित आवास, रथयात्रा निराला निवेश स्थित एक अन्य आवास पर छापेमारी जारी थी। अधिकारियों ने कारोबारी के सीए से भी पूछताछ की है। वहीं, कारोबारी के चंदौली के रामनगर स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री, आशापुर स्थित फैक्ट्री के अलावा रुद्रपुर-हरिद्वार और नोएडा में भी कार्रवाई की गई है।