{"_id":"5a6f86504f1c1b8e238b57cc","slug":"71517258320-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा बढ़ाने की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा बढ़ाने की अर्जी
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हाल में आयोजित रेव पार्टी से गिरफ्तार 30 आरोपियों में से 16 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धोखाधड़ी की धारा बढ़ाने के लिए भेलूपुर पुलिस ने सोमवार को एसीजेएम तृतीय जेपी यादव की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस का कहना है कि 16 आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम और पता गलत बताया था। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने और पत्रावलियों के अवलोकन के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रखा है।
बीते 10 जनवरी की रात दुर्गाकुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हाल से 25 युवकों, सात युवतियों और एक महिला को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया था। आरोप था कि गिरफ्तार में आए युवक शराब, गांजा और चरस के नशे में धुत होकर रुपये उड़ा रहे थे। वहीं, युवतियां अश्लील नृत्य कर रही थीं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से 16 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा यह कहते हुए बढ़ाई है कि इन सभी ने अपना नाम और गलत बताया था। अदालत में सोमवार को बढ़ी हुई धाराओं में रिमांड बनाने के लिए आरोपियों को पेश किया गया।