{"_id":"5a5e63d74f1c1b81268b4c12","slug":"71516135383-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कर निरीक्षकों को नोटिस, निलंबन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कर निरीक्षकों को नोटिस, निलंबन की चेतावनी
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गृहकर वसूली में फिसड्डी साबित हो रहे 12 कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें छह कर निरीक्षक व उनके छह सहयोगी शामिल हैं। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने आदमपुर जोन गृहकर वसूली की समीक्षा की तो उसमें लापरवाही सामने आई। जोन के कर निरीक्षकों को करीब 16 करोड़ की वसूली करनी थी लेकिन मात्र डेढ करोड़ की वसूली हुई है। कर निरीक्षक अमरजीत तिवारी, सौरभ सिंह, रवि प्रताप, सत्येंद्र विश्वकर्मा समेत दो और कर निरीक्षकों व उनके सहयोगियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर गृहकर जमा नहीं करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम प्रशासन ने 281 बड़े बकायेदारों को नोटिस दिया है। उसके बाद भी गृहकर जमा नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
आदमपुर जोन में गृहकर वसूली का लक्ष्य 16 करोड़ सात लाख रुपया रखा गया था। इसके सापेक्ष 15 जनवरी तक मात्र डेढ़ करोड़ की वसूली हुई। आदमपुर जोन में गृहकर वसूली लक्ष्य से कम होने तथा कर निरीक्षकों को वसूली के लिए दिए गए मांग की जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही एक सप्ताह में वसूली में सुधार न होने की स्थिति में वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया। नगर आयुक्त ने वसूली में सुधार न होने की स्थिति में जोनल अधिकारी आदमपुर जोन सूरज सिंह को इसके लिए निर्देश दिया। उन्होंने निलंबन की चेतावनी भी दी। बैठक में अपर नगर आयुक्त मोती लाल सिंह मौजूद रहे।
दो सहायक अभियंता अटैच
वाराणसी। शासन का डंडा चलने के बाद दो और सहायक अभियंता मंगलवार को जल निगम कार्यालय में संबद्ध किए गए। इसके पहले जल निगम में एक्सीएन आरपी पांडेय को मुरादाबाद से बनारस भेजा था। पेयजल और सीवर लाइन में गैपिंग भरने में इन सभी की लापरवाही सामने आई है। इसमें 37 अभियंताओं पर शासन स्तर से कार्रवाई हुई है।