{"_id":"5a0f46734f1c1b74698bc589","slug":"71510950515-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से मुकाबले को सपा के स्टार नेता संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से मुकाबले को सपा के स्टार नेता संभालेंगे मोर्चा
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए सपा के स्टार नेता मोर्चा संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। आने के बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों एवं मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के साथ बैठक कर प्रचार अभियान के बारे में जानकारी ली।
वह नरिया, सुंदरपुर, लंका के इलाकों में प्रचार के सिलसिले में भी गए। शनिवार को वह जिले में एक सभा करेंगे। इसके बाद अहमद हसन, धर्मेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के आने का भी कार्यक्रम है। अखिलेश यादव के भी 22 नवंबर को आने की चर्चा है लेकिन अभी प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की मांग की है। प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश यादव और आजम खान को छोड़कर किसी भी नेता का कार्यक्रम मांगने की अनुमति दी है। पार्टी ने डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव आदि नेताओं की मांग की है।