{"_id":"5a060bf64f1c1b7a548bc297","slug":"71510345718-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में तकनीक व सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में तकनीक व सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश अहम
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज का शुक्रवार को 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह ‘आधारशिला’ का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युग मशीन लर्निंग का है। इसलिए अध्यापन में तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि संस्थान का सहयोग विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता के लिए जरूरी है।
स्वागत करते हुए निदेशक प्रो. पीएन झा ने कहा कि संस्थान ने 22 गौरवशाली साल पूरे किए हैं। ये हमारे लिए सुखद अनुभूति है। उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बीकॉम की छात्रा कुमारी रिद्धि सिंह को वीरेंद्र कुमारी स्मारक एसएमएस स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्थान में 20, 15 और दस साल से सेवा देने वाले अधिकारियों, अध्यापकों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। संचालन डॉ. पल्लवी पाठक व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कमलशील मिश्रा ने किया। एसएमएस सोसाइटी के अधिशासी सचिव डॉ. एमपी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
नृत्य संगीत का दिखाया दम
स्थापना दिवस के अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी हुई। इसमें 21 शैक्षणिक संस्थानों की टीम ने हिस्सा लिया। अलग-अलग कॉलेज की टीम के बीच एकल नृत्य, एकल गायन, बिजनेस क्विज, अंताक्षरी, पोस्टर एंड ऐड मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिता में पूरे उत्साह संग हिस्सा लिया। इसमें एसएमएस वाराणसी और लखनऊ के अलावा शेपा इंस्टीट्यूट, सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन, केआईटी, अशोका इंस्टीट्यूट, आरएसएमटी, सैम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीएचयू बरकछा, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय आदि की टीम शामिल रहीं।