{"_id":"5a036cc04f1c1baf678ba485","slug":"71510173888-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीटा, सर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीटा, सर फोड़ा
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के राजनीतिशास्त्र विभाग में चल रही परीक्षा के दौरान बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब बीए तृतीय वर्ष के विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीट दिया। आरोप है कि अफ्रीका के इथियोपिया निवासी छात्र केरुबेल एस्मेयर टिन्यू ने मोबाइल से बीए तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णा पाठक के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित छात्रों ने चीफ प्राक्टर से जहां मामले की शिकायत की है वहीं लंका थाने में तहरीर भी दी। देर शाम विदेशी छात्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा लंका थाने में दर्ज कर लिया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में पिछले माह के दूसरे सप्ताह में हुए फिजी निवासी विदेशी स्नातक छात्र के साथ रैगिंग की जांच चल रही है। इस बार भी मामला विदेशी छात्र से ही जुड़ा है लेकिन उसने परीक्षा के दौरान कमरे में भारतीय छात्र के साथ मारपीट की है। घटना करीब तीन बजे की है, उस समय सभी छात्र परीक्षा दे रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक छात्र ने अपने सहयोगी से ब्लैक पेन मांगा। पास में ही बैठे अफ्रीकी मूल निवासी छात्र को लगा कि कुछ लड़के उस पर कमेंट कर रहे हैं। तुरंत बाद उठा और कृष्णा के सिर पर पहले दो घुसा जड़ा और फिर मोबाइल से प्रहार किया। इससे उसका सिर फट गया और खून गिरने लगा। कमरे में मौजूद शिक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी प्रॉक्टर आफिस, डीन को दी। उधर करीब दस से अधिक छात्र चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बताया कि विदेशी छात्र इसके पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले में कृष्णा पाठक की तहरीर पर विदेशी छात्र के खिलाफ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।