फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ताबूत को अंगूरों से सजाकर महिलाओं ने किया मातम

ताबूत को अंगूरों से सजाकर महिलाओं ने किया मातम

Tue, 07 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
ताबूत को अंगूरों से सजाकर महिलाओं ने किया मातम
वाराणसी। पिछले सालों की तरह इस बार 35वें साल भी आठवें इमाम अली रजा की शहादत की पूर्व संध्या पर ख्वातीन ने मजलिस का आयोजन किया। शिया मस्जिद कालीमहल, इमामबड़ा स्व. हाशिम हुसैन रिजवी पर डॉ. नुजहत फरमान के संयोजन में कदीमी मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस का आगाज फरहा खान मुंबई ने पवित्र कुरान की तिलावत से किया। इसके बाद नौशीन फातमा बनारस, इलाहाबाद से मैरीन फातमा, कनीज फातमा ने इमाम की शान में मरसिया पेश किया। बुतुल फातमा ने कलाम पेश किया।
विज्ञापन

मजलिस को खिताब करते हुए डॉ. मिनहाज फातमा नजफी ने इमाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आठवें इमाम अली रजा ने अपने जीवन में इल्म हासिल किया, सच बोल। यह बताया कि ईश्वर की इबादत करना जिंदगी का मकसद है। मजलिस के समाप्त होने पर इमाम का अंगूरों वाला ताबूत उठाया गया। हजारों औरतों ने हाय इमामे रजा की सदा बुलंद करके नौहा मातम किया। इस अवसर पर पहला नौहा भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बड़ी बेटी जरीना बानो ने पेश किया। अंजुमन हैदरी निस्वा की ओर से कैशर फातमा, मेहनाज फातमा, इमरोज फातमा, फहमिदा नकवी, शमीमा रिजवी आदि ने दर्द भरे नौहें पेश किया। संयोजिका डॉ. नुजहत फरमान ने बताया कि 1236 साल पहले इमाम अली रजा को धोखे से अंगूरों में जहर मिलाकर शहीद किया गया था। उसी याद में अंगूरों वाला ताबूत उठाया जाता है। ताबूत में शिरकत करने के लिए शहर के अलावा, पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से औरतों ने शिरकत किया। नौशीन सलमान ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed