फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध खनन: प्रशासन की सुस्ती पर फूटा गुस्सा

अवैध खनन: प्रशासन की सुस्ती पर फूटा गुस्सा

Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन: प्रशासन की सुस्ती पर फूटा गुस्सा
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के टिकरी और तारापुर में अवैध खनन का मामला उजागर होने के बावजूद कार्रवाई में प्रशासन की ढिलाई के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। टिकरी तिराहे पर ग्राम प्रधान की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति के चलते खनन माफिया बेलगाम हो गए हैं। पुलिस और खनन विभाग की शह पर बेखौफ अवैध खनन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने अवैध खनन कर्ताओं पर कोई सख्ती नहीं की। इसी का नतीजा है कि अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। टिकरी के ग्राम प्रधान सुशील सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने खनन माफिया से मिले पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने यदि सोमवार तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आवाज उठाएंगे। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान सुशील सिंह, नरेंद्र साहनी, छन्नू मांझी, सुभाष सिंह, धनंजय सिंह, सूर्यभान सिंह, केदार मांझी, बेचन राम, पांचू राम, चन्दा देवी, अंजू यादव, भारत गौंड, अलगू यादव, हीरावती देवी, शीला साहनी, आरती देवी आदि शामिल थे। उधर, एसीएस प्रथम सुशील कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र में चेकिंग के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed