फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में जुबानी जंग तेज-CHANDAULI

विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में जुबानी जंग तेज-CHANDAULI

Tue, 10 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में जुबानी जंग तेज-CHANDAULI

विज्ञापन
चंदौली।
जिले के दो जनप्रतिनिधियों सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सैयदराजा विधायक ने पत्र प्रतिनिधियों के सामने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पर भष्टाचार के आरोप लगाए।

विधायक ने एक दर्जन से अधिक कार्यों का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि इनमें कार्य हुआ नहीं और लाखों रुपये का भुगतान हो गया है। कहा कि सरिता सिंह के पति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह ने अपने कार्यकाल में तियरीं गांव में सरकारी तालाब पाट कर मकान बना लिया है। यह मामला अभी भी न्यायालय में चल रहा है। शहाबगंज में स्व. राम विलास शिक्षण संस्थान के सामने कर्मनाशा नदी की धारा को मोड़ दिया गया है। इसमें लाखों रुपये जिला पंचायत का लगा है। विधायक ने इस प्रकार के और मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच कराने की बात कही हैै। वहीं, विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि सैयदराजा विधायक जिस कार्य की चाहें, जांच करा लें। कहा कि कोई भी कार्य जिला पंचायत नहीं बल्कि ठेकेदार कराता है। शिक्षण संस्थान के सामने नदी की धारा मोड़े जाने पर कहा कि राजस्व विभाग से नाप करा लें। यदि एक इंच भी जमीन नदी की निकलती है तो अपने खर्च से विद्यालय ढहा दूंगी। किसी मामले में दोष सिद्ध होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी छोड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed