फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   करवा की तपस्या से जीवित हो उठा था पति

करवा की तपस्या से जीवित हो उठा था पति

Thu, 05 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
करवा की तपस्या से जीवित हो उठा था पति
वाराणसी। करवाचौथ के उपलक्ष्य में बुधवार को लंका स्थित रेस्टूरेंट में काशी प्रबुद्ध महिला मंच की सदस्यों ने ‘करवा संग शारदोत्सव के रंग’ कार्यक्रम के जरिये करवा की कहानी और उसकी परंपरा संस्कृति से रूबरू हुईं। सदस्यों ने एक दूसरे को करवाचौथ के महत्व के बारे में बताया, करवा के इतिहास और उसकी कहानियों के मर्म को समझाया। लाल परिधानों में सज-संवर कर पहुंची सदस्याें ने यहां डांडिया रास के साथ जमकर मस्ती भी की।
विज्ञापन

अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिनें रहती हैं। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के पीछे कई कहानियां हैं। मान्यता है कि करवा नाम की एक महिला ने पति के व्रत रखा था। चांद को अर्घ्य देकर उसे व्रत तोड़ना था। उसके सात भाई थे जो कि उससे बहुत स्नेह करते थे। चांद न निकलने की वजह से जब बहन व्रत से व्याकुल हुई तो उन्होंने पेड़ की ओट में एक दीपक जलाकर रख दिया और बहन से कहा कि चांद निकल आया है। जैसे करवा ने चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा, उसके पति की मृत्यु हो गई। बाद में उसने बारह महीने तक प्रत्येक चतुर्थी को व्रत रखा तो करवा चौथ के दिन उसकी तपस्या से उसका पति पुन: जीवित हो गया। इस अवसर पर तीन जरुरतमंद सुहागिन महिलाओं को साड़ी व सुहाग की सामग्री वितरित की गई। संचालन छवि अग्रवाल व संगीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रूपाली, अंशिका, रेनू कैला, प्रीतिमा, डॉ. अदिति, डॉ पूनम, अंजू गुप्ता, पूजा, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed