{"_id":"59b452fe4f1c1be17f8b574b","slug":"71504989950-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 कमरों के ताले तोड़े, नए छात्रों को आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 कमरों के ताले तोड़े, नए छात्रों को आवंटन
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी माहौल में तल्खी रही। घटना के मद्देनजर विवि प्रशासन की नजर अब छात्रावासों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों पर है। शनिवार की शाम चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओएन सिंह ने बिरला और एलबीएस हॉस्टल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) छात्रावास में 19 कमरों में ताले लगे थे लेकिन इनमें रहने वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने ताले तोड़े और कमरे की तलाशी ली। इसके बाद प्रतीक्षा सूची के छात्रों को तत्काल इन कमरों का आवंटन किया गया।
बिरला और एलबीएस के छात्रों के बीच शुक्रवार को मारपीट-पथराव के बाद दोनों हॉस्टलों पर रात भर पीएसी तैनात रही। शनिवार को भी हॉस्टल की हर गतिविधि पर पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की नजर रही। देर शाम तक तक हॉस्टलों के पास पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।