फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   75 लाइट लगवाई, भुगतान किया सौ का

75 लाइट लगवाई, भुगतान किया सौ का

Sun, 03 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
75 लाइट लगवाई, भुगतान किया सौ का
सेवापुरी। आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के भडाव ग्राम पंचायत में 75 स्ट्रीट एलईडी लाइट लगवाकर 100 लाइट के भुगतान का मामला सामने आया है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि गांव में 75 से भी कम लाइट लगाई गई है। योजना में धन की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के चार दर्जन से ज्यादा गांवों में अधिकारियों के चहेतों ने चार हजार रुपये से लेकर 4600 रुपये प्रति लाइट की दर से ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइट लगवाई। सेवापुरी सहित विभिन्न ब्लाकों के गांवों में जब एलईडी लाइट में घपलेबाजी का खुलासा अमर उजाला ने किया तो अधिकारियों में खलबली मच गई। जांच से बचने के लिए जिम्मेदार अधिकारी, प्रधान और सचिव नए तरीके आजमाने लगे। ग्राम पंचायतों में लगी लाइट को कागज़ पर दोगुना दिखा कर सरकारी धन को गटकने के जुगाड़ में लग गए। लेकिन भडाव ग्राम सभा में कागज पर गढ़ी गई कहानी उजागर हुई तो लाइट घोटाले में नया ही मोड़ आ गया। सूत्रों की माने तो जैसे भडाव में 75 लइट लगवा कर कागज पर 100 लाइट का भुगतान किया गया है। ठीक इसी तरीके से यह खेल पूरे ब्लाक में किया गया है। भडाव गांव निवासी और समाजसेवी प्रेम पटेल ने बताया कि गांव में 75 नहीं बल्कि 50 से भी कम लाइट लगवाई गई है। यहां के अन्य ग्रामीण भी यही दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारी गांव में लगी लाइट गिनवा लें। हकीकत खुद ब खुद सामने आ जाएगी। ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि आपूर्तिकर्ता को 100 लाइट का भुगतान किया गया था किंतु उसने गांव में 75 लाइट ही लगाई। यहां के पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी हरिनारायण पांडेय बताते हैं कि दो बार में 100 लाइट का भुगतान आपूर्तिकर्ता को किया गया है। गांव में 75 लाइट लगवाने के बाद मेरा स्थानांतरण हो गया। बाकी लाइट आपूर्तिकर्ता ने क्यों नहीं लगाई यह ग्राम प्रधान बताएंगे। वहीं जब इस बारे में आराजी लाइन के बीडीओ हेमंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने टका सा जवाब दे दिया कि उन्हें इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed