{"_id":"599c907c4f1c1b9e2f8b464e","slug":"71503432828-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में भरने होंगे आठ रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में भरने होंगे आठ रिटर्न
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आगामी सितंबर माह में उद्यमियों और व्यापारियों को नए कर कानून वस्तु एवं सेवा कर के तहत आठ रिटर्न दाखिल करने होंगे। एक माह में आठ रिटर्न दाखिल करने के निर्देश पर इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन वाराणसी डिवीजन ने आक्रोश व्यक्त किया है।
विनायका प्लाजा स्थित संगठन कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी ने कहा कि उद्यमियों को कई तरह की चीजों को संभालना होता है। ऐसे में एक माह में आठ रिटर्न दाखिल करना कैसे संभव है। सरकार को उद्यमियों के साथ सहानुभूति एवं सहयोग की भावना रखते हुए जीएसटी के प्रावधानों का सरलीकरण करना चाहिए। इस बाबत एक पत्रक भी जीएसटी कौंसिल को भेज दिया गया है। बैठक में राजेश भाटिया, अवधेश गुप्ता, राजेश वर्मा, हर्षद तन्ना, राहुल मेहता, आरसी जैन, रतन कुमार सिंह, अरविंद अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, यूआर सिंह, डीएस मिश्रा, श्रीनारायण खेमका, बिपिन अग्रवाल, नीरज पारिख, एएन तिवारी, अशोक कुमार शाह आदि रहे।
इन तारीखों में दाखिल करने होंगे ये रिटर्न
पांच सितंबर को जीएसटीआर-वन
10 सितंबर को जीएसटीआर-टू
15 सितंबर को जीएसटीआर-थ्री
20 सितंबर को जीएसटीआर-थ्रीबी
20 सितंबर को जीएसटीआर-वन
25 सितंबर को जीएसटीआर-टू
30 सितंबर को जीएसटीआर-थ्री
30 सितंबर को जीएसटीआर-ट्रान वन