{"_id":"595d50c74f1c1be80f8b4815","slug":"71499287751-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पनाशील आंखों के लिए बनारस फोटोग्राफी का तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पनाशील आंखों के लिए बनारस फोटोग्राफी का तीर्थ
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस दुनिया में फोटोग्राफी का एक ऐसा तीर्थ है, जहां की पुरानी लाल-काली दीवारों, गंगा घाटों से लेकर कोने-कोने तक हर फोटोग्राफर की कल्पनाशील आंखें झांकना चाहती हैं। रहस्यों से भरी यह प्राचीनतम नगरी विश्व समुदाय के चितेरों, छाया चित्रकारों को अपनी ओर यूं ही नहीं खींच लाती। कोई न कोई तो वजह होगी जिसके लिए सिर्फ गंगा के घाटों, पक्का महाल की संकरी, घुमावदार गलियों में एक क्लिक के लिए लोग सात समंदर पार से खींचे चले आते हैं। यह कहना है मशहूर फैशन, वाइल्ड लाइफ छायाचित्रकार रोहित सूरी का। दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को ‘द स्टोरी टेलर ऑफ बनारस’ फोटो वॉक में आए सूरी ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई संभावनाओं, अवसरों को लेकर अमर उजाला से अपने अनुभवों को साझा किया। उनका कहना है कि फोटोग्राफी के लिहाज से यह जगह अकल्पनीय है। कैमरा क्लिक के लिए ऐसी धरती उन्हें और कहीं नहीं दिखती...।
-फोटोग्राफी में कॅरियर को लेकर क्या संभावनाएं हैं?
-फोटोग्राफी में सुखद भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। बशर्ते व्यक्ति में कल्पनाशीलता हो। सोचने का नजरिया हो तो यह क्षेत्र उसके लिए कामयाबी की राह बन सकता है। कहा जाता है कि एक तसवीर 10 हजार शब्दों के बराबर होती है। तो यूं ही नहीं। फोटोग्राफी किसी के भीतर छिपी कला और रचनात्मकता को उभारने का अहम माध्यम भी है। अपनी भावनाओं को चित्रित करने के लिए कुछ लोग कुछ लोग शौकिया फोटोग्राफी करते हैं और बाद में यही शौक उनके लिए कॅरियर बन जाता है।
-इस क्षेत्र में कौन से नए अवसर पैदा हो रहे हैं?
-देखिए, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक से लेकर सोशल मीडिया तक में फोटो की अहम भूमिका है। मीडिया के जरिए फोटोग्राफर का नाम रातों रात हजारों लोगों तक पहुंचता है। इसमें जितनी शोहरत है उतना ही पैसा भी। इसके अलावा भी कई ऐसे संस्थान हैं, जहां फोटोग्राफी एक जरूरी हिस्सा बन गया है। ग्लैमर के इस दौर में फैशन, मॉडलिंग, फिल्म, पर्यटन, खेल के अलावा वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में अपार अवसर हैं। इतना काम पड़ा है कि कोई खाली नहीं रह पाएगा। लेकिन इसके लिए सिर्फ प्रशिक्षण से काम नहीं चलने वाला। फोटोग्राफी के माहौल को समझते हुए अपनी रचनात्मकता के जरिए किसी क्षण को अपने कैमरे में कैद करने की कला होनी चाहिए।
विज्ञापन
-कामयाब फोटोग्राफर बनने के लिए क्या जरूरी है?
-आपके अंदर अगर कल्पनाशक्ति है तो कामयाब फोटोग्राफर बन सकते हैं। यह कड़ी प्रतिस्पर्धा का संसार है। मार्केट में दिखने और बने रहने के लिए मौलिक विचारों के साथ किसी भी विषय वस्तु को देखने और क्लिक करने की कल्पनाशक्ति ही भीड़ से आपको अलग सकती है।
-फोटोग्राफी के लिहाज से बनारस को किस रूप में देखते हैं?
-दुनिया की सबसे प्राचीन, जीवंत नगरी है यह। मेरी नजर में फोटोग्राफी का यह तीर्थ है। हर अच्छी तसवीर खुशी बांटती है। यहां के गंगा घाटों, गलियों, श्मशानों पर क्लिक कर हर फोटोग्राफर खुश होता है।