{"_id":"5952c2004f1c1b463c8b474d","slug":"71498595840-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की गई जान, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की गई जान, लगाया जाम
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। कादीपुर कलां और सिरिस्ती गांव में मंगलवार सुबह अलग-अलग हादसे में अकबर अली (60) और राजकुमार राम (26) की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग और बलुआ-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने आर्थिक मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। दोनो ही मार्गों पर करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा।
छित्तमपुर गांव निवासी अकबर अली की कादीपुर कलां चौराहे पर साइकल मरम्मत की दुकान है। वह घर से बाइक से चौबेपुर ईद मिलने गया था। लौट कर कादीपुर कलां चौमुहानी पर पान खाने उतरा। इसी दौरान डंपर ने पीछे से अकबर को जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो कुछ दूर पर डंपर खड़ाकर चालक भाग गया। अकबर चार लड़के और छह लड़कियों का पिता था। एसडीएम सुशील गोड़ ने अकबर के परिवार के नाम जमीन आवंटन और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
उधर, इलेक्ट्रानिक उपकरणों का मैकेनिक सिरिस्ती निवासी राजकुमार राम भगतुआ बाजार से साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान चौबेपुर की ओर से आ रही जाइलो का अगला टायर फट गया। असंतुलित जाइलो से राजकुमार को जोरदार टक्कर लगी। राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार का अभी साल 2015 में चोलापुर की रिशा से विवाह हुआ था। उसे एक साल का बच्चा भी है। एसडीएम सदर ने राजकुमार के घरवालों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।