{"_id":"679bd8680c32a6a66e08973d","slug":"7000-rupees-and-mobile-snatched-on-the-bus-varanasi-news-c-20-vns1056-872776-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बस पर पथराव कर शीशे तोड़े 7000 रुपये और मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बस पर पथराव कर शीशे तोड़े 7000 रुपये और मोबाइल छीने
विज्ञापन
रोहनिया। राजस्थान निवासी एक चालक ने मोहनसराय में थार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार 10 लोगों पर प्राइवेट बस को रुकवा कर उस पर पथराव कर शीशे तोड़ने का आरोप लगाया। हमलावरों पर उसने पिटाई कर 7000 रुपये, मोबाइल और बस की चार्ट बुक छीनने की शिकायत पुलिस से की। घटना के संबंध में राजस्थान के जोधपुर जिले के बणला नगर निवासी बस चालक ओमा राम की तहरीर पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ओमा राम ने बताया कि वह भईया ट्रेवल्स की बस चलाता है। वह अपनी बस वाराणसी से पुणे के लिए लेकर मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग से 100 कदम आगे पहुंचा था। उसी दौरान थार, स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार 10 लोगों ने रुकवाई। सभी लोग आभा ट्रेवल्स के विकास दूबे के थे।
बस रुकवाने के बाद उन लोगों ने बातचीत नहीं की और सीधे पथराव करने लगे। पथराव में बस के शीशे टूट गए। ओमा राम ने कहा कि उसने और कंडेक्टर ने पथराव करने वालों से बातचीत करने का प्रयास किया। इस पर पथराव करने वाले बस के अंदर घुस आए।
विज्ञापन
सभी ने उसे और कंडेक्टर को मारपीट कर 7000 रुपये, मोबाइल और गाड़ी का चार्ट बुक छीन लिए। सभी ने उसे और कंडेक्टर को धमकाया कि दोबारा बस लेकर आए तो फिर पीटे जाओगे। ओमा राम के अनुसार आभा ट्रेवल्स के लोग पहले भी दो बार उसके साथ ऐसा कर चुके हैं। इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।