फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   69000 Teacher Recruitment 400 teachers of Kashi waiting for next step of Yogi government

69000 शिक्षक भर्ती : काशी के 400 शिक्षकों को सरकार के अगले कदम का इंतजार, हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा तनाव

Mon, 19 Aug 2024 05:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

69000 Teacher Recruitment: 69 हजार शिक्षक भर्ती में बनारस में लगभग 400 शिक्षकों को तैनाती मिली थी। अब इन शिक्षकों को प्रदेश सरकार के अगले कदम का इंतजार है। 

विज्ञापन
69000 Teacher Recruitment 400 teachers of Kashi waiting for next step of Yogi government
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

69 हजार शिक्षक भर्ती में वर्ष 2019 में नौकरी पाने वाले बेसिक शिक्षकों का तनाव हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ गया है। अब वे प्रदेश सरकार की ओर आस भरी नजरों से देख रहे हैं। सरकार उनके पक्ष में क्या कदम उठाती है, इसका उन्हें इंतजार है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में बनारस में लगभग 400 शिक्षकों को तैनाती मिली थी।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में प्रदेश में 69 हजार बेसिक शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पर एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल उठाते हुए कोर्ट में अपील की थी। उनका कहना था कि उच्च अंक अर्जित करने वाले एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में स्थान नहीं दिया गया, उन्हें उनकी श्रेणी में ही लिया गया।
विज्ञापन


जबकि इन श्रेणियों के जिन अभ्यर्थियों के अंक अधिक थे, उन्हें सामान्य श्रेणी में सीट देकर आरक्षित वर्ग के अन्य अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी में भर्ती करना चाहिए था। उनकी अपील पर हाईकोर्ट ने सरकार को तीन महीने के अंदर दूसरी मेरिट सूची बनाने का आदेश दिया है। इससे बेसिक स्कूलों में लगभग पांच साल से नौकरी कर रहे 69 हजार भर्ती के शिक्षकों की धुकधुकी बढ़ गई है। उनका कहना है कि इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराजी लाइन ब्लॉक के सिहोरवां प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अनिल वर्मा का कहना है कि इस मामले में सरकार को आगे अपील करनी चाहिए। शिक्षक पसोपेश में पड़ गए हैं। चक्रपानपुर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक रमेश कुमार ने कहा कि अब कुछ समझ में नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। प्रदेश सरकार के अगले कदम का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed