{"_id":"5cd09916bdec2207571f48a1","slug":"61557174550-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आर्केस्ट्रा डांसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आर्केस्ट्रा डांसर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड/लोहता/रोहनिया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड बाजार में कपसेठी मार्ग पर सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आर्केस्ट्रा डांसर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, लोहता और रोहनिया में सड़क हादसे में घायल युवक और बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। लोहता और रोहनिया थाने की पुलिस ने सूचना पाकर दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
ठटरा निवासी गप्पू ठठेर बाइक से आर्केस्ट्रा डांसर पायल यादव (26) और अनीता (22) को लेकर अपने गांव जा रहा था। कछवा रोड बाजार में कपसेठी मार्ग पर ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में पायल की मौके पर ही मौत हो गई। गाजीपुर निवासी आर्केस्ट्रा डांसर ममता यादव की शादी ठटरा के गप्पू ठठेर के साथ होने के बाद वो आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। ममता की दो बहन अनीता एवं पायल भी उसके साथ रहकर आर्केस्ट्रा में डांस करने का काम करती थीं। कार्यक्रम से लौटते समय अनीता और पायल गप्पू के साथ ठटरा जा रहीं थी। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। उधर, लोहता थाना क्षेत्र में कोरौता बाजार में रविवार की रात दीवार से बाइक टकराने के कारण घायल हुए महेश (37) की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को मौत हो गई। महेश के बड़े भाई अनिल ने बताया कि वो साड़ी का काम करता था। इससे पहले रविवार की रात महेश की बाइक पर बैठे कृष्ण कुमार उर्फ बटोरन (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं, रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी में चार दिन पहले डीजे वाहन पलटने से उस पर सवार होकर लठिया स्थित घर जा रहा पीयूष यादव (12) घायल हो गया था। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लठिया निवासी मनोज का पीयूष इकलौता बेटा था।