{"_id":"5cb8d97fbdec224e4c204bca","slug":"61555618175-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री इंतजार में खड़े रहे, ट्रेन आगे निकल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री इंतजार में खड़े रहे, ट्रेन आगे निकल गई
विज्ञापन
पिंडरा। पिंडरा रोड हाल्ट स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री उस समय भौचक्के रह गए जब वाराणसी से सुल्तानपुर वाया जौनपुर सिटी जाने वाली एसजेबी पैसेंजर 54265 अप बिना रुके गुजर गई। करीब 200 मीटर आगे जाने पर जब चालक को आभास हुआ तो वह ट्रेन बैक करके लाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पिंडरा रोड स्टेशन पर पिंडरा रोड हॉल्ट लिखे दो बोर्ड लगे हैं। एक बोर्ड पीपल के पेड़ से ढक गया है, वहीं दूसरा बोर्ड स्टेशन भवन के कमरे में लगा है। स्टेशन की पहचान दूर से हो ही नहीं पाती है। वहीं स्टेशन से लगभग डेढ़ किमी दूर गेट नंबर 20 सी है, इसका सिग्नल काफी दूर से दिखता है। किसी ट्रेन को यदि पिंडरा हाल्ट पर रुकना हो या न रुकना हो दोनों ही स्थित में वह ग्रीन ही रहता है। ऐसी स्थिति में लोको पायलट गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं। गुरुवार को भी यही हुआ और ट्रेन लगभग 200 मीटर तक आगे चली गई।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर 21 व 23 अप्रैल को होने वाले सब-वे का निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन नियत समय और मार्ग से होगा। इलाहाबाद-मऊ डेमू, बलिया-वाराणसी सिटी पैसेंजर, वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर, आजमगढ़-वाराणसी सिटी पैसेंजर, वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर, भटनी-वाराणसी सिटी डेमू आदि ट्रेनें नियत मार्ग से चलेंगी।