{"_id":"5c896eb2bdec2214154e9adf","slug":"61552510642-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी एक आसान विकल्प, उद्यमी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी एक आसान विकल्प, उद्यमी बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एमएसएमई विकास संस्थान और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। एमएसएमई सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन संयुक्त निदेशक निफ्ट शंकर कुमार झा ने छात्रों को विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश सिंह ने नए इंटरपेन्योर को बताया कि नौकरी एक आसान विकल्प है परंतु आप सभी स्वयं उद्यमी बने और रोजगार के अवसर पैदा करें। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लघु उद्योग भारती की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक एमएसएमई विकास संस्थान वीरेंद्र कुमार राना ने उद्यमियों से संवाद स्थापित किया व उनकी समस्याओं का समाधान किया। साथ ही विभाग की ओर से चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सहायक निदेशक एमएसएमई ओपी पटेल ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में हैंडलूम एवं टेक्सटाइल विभाग से मनोज कुमार ने भाग लिया।