{"_id":"5c5c96f1bdec224c7f23c9c2","slug":"61549571825-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली, नुक्कड़ नाटक से जगाई मतदान की ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली, नुक्कड़ नाटक से जगाई मतदान की ललक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुधाकर महिला पीजी कालेज पांडेयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गुरुवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली छोटा लालपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला से निकलकर पुष्परंजन बालिका विद्यालय तक गई। रैली में प्राचार्या डॉ. प्रभु नारायण दूबे, डॉ. रश्मि नायक, डॉ. गीता सिंह, डिम्पल गुप्ता, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अवनीश पांडेय, डॉ. ऋषि शर्मा, डॉ. नंदलाल यादव व डॉ. रमा दूबे आदि शामिल रहे।
उधर, आर्य महिला पीजी कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दरभंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाई के चल रहे सप्ताहिक शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। मुख्य अतिथि एनएसएस के समन्वयक पीके शर्मा और महाविद्यालय की प्राचार्या रचना श्रीवास्तव रहीं। संचालन डॉ. वीणा सिंह, स्वागत डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंशु शुक्ला, डॉ. विजय कुमार, उमा भट्टाचार्य आदि मौजूद रहीं।