फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कुश्ती और कबड्डी में दिखाया दमखम

कुश्ती और कबड्डी में दिखाया दमखम

Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती और कबड्डी में दिखाया दमखम
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में अस्सी घाट पर आयोजित काशी क्रीड़ा उत्सव में बनारस के खिलाड़ियों ने दखमख दिखाया। इस दो दिवसीय आयोजन में योग, कुश्ती, कबड्डी, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं होंगी। गुुरुवार को शुरुआत गंगा आरती के बाद योग से हुई। इसके बाद स्केटिंग का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में मातेश्वरी क्लब बावन बीघा, स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, मां वैष्णो क्लब आदमपुर, नव फुटबाल मंगल दल भौराकलां, बालिका वर्ग में कर्मदेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शिक्षण संस्थान नरियां, देवा महिला महाविद्यालय लमही और आदर्श क्लब सिंहपुर ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम में कपिसा के धर्मराज, लालपुर के सुनील, चिलबेलवां के राकेश, सोनिया के आकाश, 61 किलोग्राम में सिगरा के मनीष, बजरंग नगर के मनोज, नरोत्तमपुर के दिव्यांशु, डीरेका के अजय, 70 किलोग्राम में सतीश, विवेक, मनीष और अरविंद सेमीफाइनल में पहुंचे। बालिका वर्ग के 50 किलोग्राम में प्रीति कुमारी ने नंदनी यादव को, 53 किलोग्राम में अपेक्षा सिंह ने प्रीति सिंह को, 55 किलोग्राम में अंजली ने साक्षी को, 57 किलोग्राम में कशिश ने अंजली को और पूनम ने कशिश यादव को पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में लालपुर, सिगरा, बीएनएस स्कूल व डालिम्स स्कूल रोहनियां ने फाइनल में प्रवेश किया। कैरम में आकांक्षा सिंह, जरबिया खां, रिशित केशरी, मनतशा इकबाल, रीतंभरा, अंजली गुप्ता, दीपाली यादव, और शिखा सिंह विजेता रहीं। शतरंज के वरिष्ठ वर्ग में भोला गुप्ता, सरफराज अहमद दो अंकों से पहले स्थान पर बने हुए हैं। बालिका वर्ग में रूखसार बानो, दिया कुमारी, मफरूता फारूकी और यशवीर पटेल शीर्ष पर हैं। फाइनल प्रतियोगिता शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed