फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी की जनता बताएगी कैसा हो कांग्रेस का घोषणापत्र

काशी की जनता बताएगी कैसा हो कांग्रेस का घोषणापत्र

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
काशी की जनता बताएगी कैसा हो कांग्रेस का घोषणापत्र
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर तैयारियां तेज हो गई हैं। घोषणापत्र तैयार करने के लिए 18 राज्यों के बाद घोषणापत्र समिति अब काशी आ रही है। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम काशी के तीन सौ बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, किसानों और बुनकरों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

काशी की जनता की राय घोषणापत्र में सबसे अहम होगी। इसके अलावा जनता से सुझाव लेने के लिए जन आवाज की थीम के तहत वेबसाइट भी लांच की गई है। आम जनता अपना सुझाव इसके माध्यम से भी दे सकती है। जानकारों की मानें तो रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा किसानों का मुद्दा प्रमुखता से शामिल होगा।
विज्ञापन

शनिवार को अजमतगढ़ पैलेस मोतीझील में काशी के विभिन्न वर्गों से जुड़े विशिष्टजनों से पूर्व वित्तमंत्री सीध संवाद करेंगे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणापत्र लिखने का काम शुरू कर दिया है और कहा कि इसे तैयार करने के लिए समिति गठित की गई है। घोषणापत्र में कृषि, अर्थव्यवस्था, उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित 20 से अधिक विषयों को शामिल करने पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी भले ही काशी की जनता की राय को अहम मान रही हो लेकिन स्थानीय स्तर पर पार्टी का बिखराव अभी तक दूर नहीं हो सका है। कई धड़ों में बंटी हुई कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता पदाधिकारियों से नाराज हैं। आए दिन होने वाले आयोजनों में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की नाराजगी खुलकर सामने आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed