फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नक्खी घाट क्षेत्र में धमाके में घायल अमरजीत की मौत

नक्खी घाट क्षेत्र में धमाके में घायल अमरजीत की मौत

Tue, 25 Dec 2018 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
नक्खी घाट क्षेत्र में धमाके में घायल अमरजीत की मौत
वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत नक्खी घाट क्षेत्र में गुब्बारों में गैस भरने वाली टंकी में धमाके से घायल बिहार के जमुई निवासी अमरजीत उर्फ बबलू (42) की उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल गुब्बारे बेचने वाले लल्लू पांडेय की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। गैस भरने वाली टंकी के फटने का कारण दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो सका। साथ ही, हादसे की भयावहता की चर्चा इलाके में दूसरे दिन भी रही।
विज्ञापन

नक्खी घाट क्षेत्र निवासी सिराजुद्दीन के घर में किराये पर रह कर लखनऊ निवासी लल्लू पांडेय गुब्बारे बेचने का काम करता था। अमरजीत और मंगला भी सिराजुद्दीन के घर में किराये पर कमरा ले रखे थे। रविवार को लल्लू गुब्बारों में टंकी से गैस भर रहा था, इसी दौरान तेज धमाके के साथ वो फट गई। हादसे में लल्लू और वरुणा कॉरिडोर में काम करने वाला अमरजीत गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके साथ ही सिराजुद्दीन की चार बेटियां, मंगला और उसके कमरे में मौजूद शिवचरण भी घायल हो गए थे। पुलिस की सूचना पर जमुई से आए अमरजीत के परिजन उसके कमरे से उसका कपड़ा, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान साथ ले गए। इस संबंध में जैतपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण को लेकर अब तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। अमरजीत के परिजनों के द्वारा अगर तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग का धंधा जोरों पर, हो सकता है बड़ा हादसा
सिराजुद्दीन के मकान में किराए पर रह कर लल्लू पांडेेय अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भर कर गुब्बारे बेचने का काम करता था। गैस की टंकी में धमाका होने के बाद सिराजुद्दीन के मकान के आसपास रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। वहीं, इलाके में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम अब भी जोरों पर चल रहा है जो किसी दिन बड़े हादसे को दावत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुरा थाना के नक्खी घाट, सरैया, शैलपुत्री, अमरपुर मढ़िया, जलालीपुरा के साथ ही सारनाथ थाना के अशोक नगर, आशापुर, पंचक्रोशी और पुराना पुल इलाके में बड़े एलपीजी सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग का काम लंबे समय से किया जा रहा है। इस अवैध धंधे की जानकारी जिला आपूर्ति विभाग के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस को भी है लेकिन इसके बदले में मिलने वाले रुपये के कारण सभी आंख मूंदे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed