{"_id":"5c1410e5bdec225b6279b0dc","slug":"61544818917-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट सिटी की सुरक्षा जांचने पहुंची क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट सिटी की सुरक्षा जांचने पहुंची क्राइम ब्रांच
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर ऐढ़े गांव में तैयार की जा रही टेंट सिटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसपी क्राइम पहुंचे। एसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को निर्देश दिया कि ऐढ़े गांव सहित आसपास के गांवों में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सूचीबद्ध कर स्थानीय पुलिस की मदद से उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। क्षेत्र में औचक तलाशी अभियान चलाया जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
ऐढ़े गांव स्थित निर्माणाधीन टेंट सिटी में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम के जवानों के साथ एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद गए थे। टेंट सिटी क्षेत्र का एसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच प्रभारी के साथ भ्रमण किया। कहा कि ऐढ़े गांव और आसपास के गांवों में रहने वाले चोरी, छिनैती सहित अन्य आपराधिक मामलों के आरोपियों की सूची तैयार कर स्थानीय थानों की पुलिस की मदद से उनका सत्यापन कराएं। क्राइम ब्रांच की टीम के जवान रोजाना क्षेत्र में चक्रमण कर यहां की गतिविधियों की टोह लें और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दें। एसपी क्राइम ने बताया कि जल्द ही टेंट सिटी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच कर एसएसपी को रिपोर्ट दी जाएगी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्थानीय स्तर पर टेंट सिटी की सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की जाएगी।