{"_id":"5c0d7b25bdec22414d550c80","slug":"61544387365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के लिए शहर में सजेगी क्लीन फूड स्ट्रीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के लिए शहर में सजेगी क्लीन फूड स्ट्रीट
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए शहर में जगह-जगह क्लीन फूड स्ट्रीट सजाया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह में स्थान चिह्नित कर फूड स्ट्रीट के लिए जगह आवंटित की जाएगी। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान 20 जनवरी तक आ जाएंगे। प्रवासी मेहमानों को 20 जनवरी की शाम गंगा आरती में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर प्रवासियों के जाने की संभावना के मद्देनजर एयरपोर्ट से पर्यटक स्थलों की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही उसे सुव्यवस्थित किया जाएगा।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए 20 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच जाएंगे और 23 जनवरी तक यहां प्रवास करेंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी यहां पहुंचेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच हस्तकला संकुल में द्विपक्षीय वार्ता होगी। शहर के स्टेडियम में प्रवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए 400 से ज्यादा वाहनों की व्यवस्था होगी। जिससे मेहमानों को शहर में भ्रमण कराया जाएगा। मॉरिशस से सबसे ज्यादा 700 मेहमान चार विमानों से यहां आएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है। सम्मेलन के सभी कार्यक्रम निर्धारित कर लिए गए हैं।