फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेमिका की आत्महत्या मामले में दरोगा पर केस

प्रेमिका की आत्महत्या मामले में दरोगा पर केस

Thu, 15 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की आत्महत्या मामले में दरोगा पर केस
वाराणसी/सेवापुरी। रामेश्वर चौकी प्रभारी रहे संजय दुबे के खिलाफ जंसा थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जंसा थाना परिसर में दरोगा संजय पर बेवफाई का आरोप लगाकर जहर खाकर जान देने वाली उसकी प्रेमिका के पति की तहरीर पर की गई है। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और उसका तबादला इटावा जनपद के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बलिया जनपद निवासी दो बच्चों की 35 वर्षीय मां छह नवंबर को जंसा थाना परिसर में दरोगा संजय दुबे पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। नौ नवंबर को महिला की लंका क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार लंका थाना क्षेत्र में तैनाती केे दौरान दरोगा और उसे एक-दूसरे से प्रेम हुआ। इस बीच महिला के पति को उसके प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई तो दरोगा के साथ लंबी पंचायत हुई। मगर, लंका थाना से स्थानांतरण होने के बाद दरोगा ने उसे संपर्क करना छोड़ने के साथ ही अपना आवास भी बदल लिया। पुलिस महकमे के लोगों से दरोगा संजय के बारे में जानकारी जुटाकर महिला पांच नवंबर को रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंची। रात भर दोनों साथ रहे इसके बाद दरोगा फिर कहीं चला गया तो वो उसे खोजते हुए जंसा थाना पहुंची। जंसा थाना में महिला और दरोगा के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच महिला अपने पर्स से जहर की शीशी निकाली और उसे पी लिया। महिला के जहर खाने के बाद से महकमे को पता नहीं है कि मोबाइल स्विच ऑफ कर दरोगा कहां भागा हुआ है। दरोगा संजय के बलिया जनपद स्थित पैतृक आवास पर निलंबन की नोटिस तामील कराने के लिए जंसा थाने से पुलिस की एक टीम भेजी गई है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि महिला के पति की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसका तबादला दूसरे जनपद के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed