{"_id":"5bcf7f5ebdec22697a0f3993","slug":"61540325214-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में लगाए अतिरिक्त बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में लगाए अतिरिक्त बेड
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में इंतजाम नाकाफी हैं। बेड कम पड़ जाने से मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड लगवाए गए हैं, मगर इन्हें डेंगू वार्ड के अलावा अन्य वार्डों में बिना मच्छरदानी के अन्य मरीजों के साथ रखा जा रहा है।
जिले में अप्रैल से लेकर अब तक करीब 300 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। 125 बेड की क्षमता वाले दीनदयाल अस्पताल में इस समय 180 मरीज भर्ती हैं। यहां 55 मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड लगवाए गए हैं। दीनदयाल अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या का असर ही है कि हर दिन पैथालॉजी में तीन सौ से ज्यादा मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में भी इमरजेंसी में बना डेंगू वार्ड फुल है। इस बीच सोमवार को जिन 45 लोगों का नमूना लिया गया था, उसमें 15 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में भी पांच लोगों में डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद इलाज चल रहा है। इधर आईएमए से लेकर बीएचयू ब्लड बैंक मिलाकर हर दिन 250 से 300 यूनिट प्लेटलेटस जा रहा है।