{"_id":"5bc10299bdec226989662883","slug":"61539375769-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर मंथन
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए कंसलटेंट कंपनी का चयन होने के बाद शुक्रवार की रात इसके ब्लूप्रिंट को लेकर मंथन हुआ। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक मंदिर परिसर के भवनों को खाली कराने और खरीदे जा चुके भवनों के ध्वस्तीकरण के काम को तेज करने का निर्देश दिया। दरअसल, पितृ पक्ष के चलते मंदिर परिक्षेत्र में मकानों की खरीद और खाली कराने का काम धीमा हो गया था। नवरात्र में चिह्नित भवनों को खरीदने और खाली कराने की रूपरेखा तय हुई।
मंडलायुक्त ने बताया कि कंसलटेंट कंपनी तय होने के बाद कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर काम शुरू करा दिया गया है। अब तक 45 भवनों की खरीद की जा चुके हैं और 70 फीसदी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण का काम किया गया है। 30 अक्तूबर तक चिह्नित भवनों को कॉरिडोर में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को ही एक और भवन की रजिस्ट्री हुई है। शनिवार से ध्वस्तीकरण के काम में तेजी लाई जाएगी।