{"_id":"5bb917a7867a5514c0426ab1","slug":"61538856871-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 32 स्थानों पर यातायात संचालन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 32 स्थानों पर यातायात संचालन में दिक्कत
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर डीएम सुरेंद्र सिंह ने ब्लैक स्पॉट चिह्ति कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया। शनिवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को कहा। जिन स्थानों पर चिन्हित अतिक्रमण को हटाया जाना है, वहां के स्थानीय लोगों को इसकी पहले से ही सूचना अवश्य दे दें। ताकि, लोग अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले और उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने यातायात विभाग द्वारा 32 स्थानों पर संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। यातायात में आ रही समस्याओं का समाधान कर उसे शीघ्र सुगम बनाने का निर्देश दिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने पर जोर दिया। फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सड़कों पर रखें मलबे एवं सामग्रियों को किनारे की ओर सुरक्षित रखने को कहा। इन सामानों को सड़कों पर बेतरतीब तरीके से कतई न रखा जाए। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सड़कों की पटरियों पर बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे दो एवं चार पहिया वाहनों के कारण प्रभावित हो रहे यातायात व्यवस्था को भी सामान्य बनाए बनाने को कहा। इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश एसपी ट्रैफिक को दिया।
विज्ञापन