{"_id":"5ba2b77b867a557f685faa73","slug":"61537390459-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और स्कूल में खाना बनाते समय आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और स्कूल में खाना बनाते समय आग लगी
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/बड़ागांव। सिगरा और बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक और प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलिंडर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग लगने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों जगह काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।
सिगरा थाना अंतर्गत सिद्धगिरि बाग स्थित एक वाहन के शोरूम के समीप ट्रक में छोटे गैस सिलिंडर पर चालक और खलासी खाना बना रहे थे। इस दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। ट्रक चालक दिनेश राय उसे नीचे फेंक दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे शिक्षण संस्थान के बच्चों में भगदड़ मच गई। इसी बीच गुड़िया सिंह नामक युवती हिम्मत दिखाते हुए आगे आई और भीगा हुआ बोरा सिलेंडर पर डालकर आग बुझाई। चालक ने बताया कि वो नई दिल्ली से दोपहिया वाहन लेकर आया था।
उधर, बड़ागांव थाना अंतर्गत रसुलहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे मिड डे मिल बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं और शिक्षक शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोरगुल सुनकर गांव निवासी मनोज हिम्मत दिखाते हुए आगे आया और सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर पाइप को अलग कर आग पर काबू पाया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।